पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चरण सिंह के पुत्र एवं राष्ट्रीय लोकदल के सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह का छह मई को कोरोना से निधन हो गया था। जिनका नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया। लाेगों ने घरों में रहकर ही उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनकी अस्थियां रविवार को वैदिक रीति -रिवाज के साथ ब्रजघाट में गंगा में विसर्जित की गईं। अजित सिंह के पुत्र और रालाेद नेता जयंत चौधरी और उनकी पत्नी चारू ने नाव में सवार होकर अजित सिंह की अस्थियां गंगा की जलधारा में विसर्जित कीं। इसके बाद सभी को हाथ जोड़ते हुए जयंत चौधरी और उनका परिवार कार से रवाना हो गए। इस दौरान दामाद विक्रम आदित्य सिंह, भांजी के पति शैलेंद्र, रालोद के प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, जिला सचिव देवीदास कश्यप, पूर्व नगराध्यक्ष तारिक राणा आदि मौजूद रहे।
हापुड़ [केशव त्यागी]। हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी एक पत्रकार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के विजय जलूस की खबर प्रकाशित करना महंगा पड़ गया। ग्राम प्रधान ने अपने साथियों से मिलकर पत्रकार को बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर हत्या की धमकी दी। पीड़ित पत्रकार की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत चार नामजद व तीन अज्ञात आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ग्राम फतेहपुर कुचेसर रोड चौपला निवासी नरेंद्र सिंह पत्रकार है। कुछ दिन पूर्व नरेंद्र ने गांव शाहपुर जट के नवनिर्वाचित प्रधान मनोज के विजय जुलूस की खबर प्रकाशित की थी। इसको लेकर प्रधान ने पत्रकार को धमकी दी थी। पीड़ित ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे वह अपने घर पर खाना खा रहा था। इस दौरान एक अज्ञात नंबर से पीड़ित को एक फोन कॉल आई। फोन पर बात कर रहे युवक ने पीड़ित को उसकी गली के बाहर बुलाया।
केशव त्यागी, हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव सिलाई में बृहस्पतिवार शाम सरकारी नल से पानी भरने का विरोध करने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान लाठी-डंडों के साथ जमकर पथराव हुआ। पथराव होता देखकर आसपास के लोग जान बचाने के लिए घरों में कैद हो गए। विवाद में कई लोग चोटिल हो गए। गनीमत रही कि कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 25 नामजद व छह अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव सलाई निवासी अयान बृहस्पतिवार शाम अपने पड़ोसी हैदर के घर के बाहर लगे सरकारी नल से पानी भरने गया था। इस दौरान हैदर ने अयान को पानी भरने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और गाली -गलौज करने लगे। थोड़ी देर में दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट शुरू हो गई। इतना ही नहीं दोनों पक्षों ने एक- दूसरे पर पथराव कर दिया। पथराव होता देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए लोग अपने घरों में कैद हो गए।